फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lipoprotein testing for heart patients will begin in the medical college from January.

Pratapgarh News: दिल के मरीजों की जनवरी से मेडिकल कॉलेज मेें शुरू होगी लिपोप्रोटीन जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lipoprotein testing for heart patients will begin in the medical college from January.
दिल के मरीजों को अब लिपोप्रोटीन टेस्ट के लिए निजी पैथालॉजी नहीं जाना होगा। जांच के नाम पर दो हजार रुपये नहीं खर्च करना पड़ेगा। जनवरी से मेडिकल कॉलेज में जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ह्दय रोगियों को ब्लड का थक्का जमने के बाद हार्ट अटैक पड़ता है। सही समय पर जांच और इलाज न होने के कारण मरीजों की जान चली जाती है। समय रहते जांच कर मरीजों का इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन कमर कस लिया है। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में इंट्रीगेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी सेंटर का संचालन जनवरी से शुरू हो जाएगा। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यहां पर ह्दय रोगियों की लिपोप्रोटीन टेस्ट के साथ ही थैलेसीमिया जैसे रक्त विकारों का पता लगाने के लिए इलेक्ट्रो फोरेसिस जांच और हिस्टोपैथालॉजी के साथ ही साइटोलॉजी जांच भी होगी। शुरूआती दौर में मरीजों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सीएमएस ने कहा कि इसके अलावा कई अन्य जांच मशीनें मिलने की उम्मीदें हैं। इससे मरीजों को काफी राहत होगी। जांच के लिए उन्हें प्रयागराज या फिर लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed