फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lineman's body cremated after 17 hours

Pratapgarh News: 17 घंटे बाद लाइनमैन के शव का हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lineman's body cremated after 17 hours
विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के शिकार संविदाकर्मी लाइनमैन संजीव सिंह की मौत से आक्रोशित परिजनों की मांग पर पहुंचे एक्सईएन व एसडीओ ने हर संभव मदद का भरोसा देते हुए 50 हजार रुपये दिया। तब 17 घंटे बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के भीटीपूरेनैन कमासिन निवासी संजीव सिंह (38) 19 अप्रैल सुबह आठ बजे के करीब हाईटेंशन लाइन ठीक कर रहा था। शटडाउन लेने के बाद भी अचानक आपूर्ति आने से वह झुलसकर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल संजीव ने प्रयागराज में उपचार के दौरान शनिवार की रात दम तोड़ दिया। रविवार की शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे। लोगों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक बड़े अधिकारी नहीं आएंगे। तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। परिजन मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये, मृतक की पत्नी को नौकरी, दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने का भी कोई असर नहीं रहा। थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने उप जिलाधिकारी कुंडा से फोन पर बात कराई लेकिन परिजन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। सोमवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में एसडीओ पवन गुप्ता व एक्सईएन संदीप मौर्य मृतक लाइनमैन के घर पहुंचे। जहां गम व गुस्से के गुबार को देखते हुए अफसरों ने चुप्पी साधे रखी। करीब एक घंटे तक चली पंचायत के बाद एक्सईएन संदीप मौर्य ने भरोसा दिलाया के परिवार को साढ़े सात लाख रुपये, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, 35 सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगा। विभाग की ओर से तुरंत 50 हजार रुपये पत्नी को अंतिम संस्कार के लिए दिया। मृतक की पत्नी की ओर से तीन सूत्रीय मांगपत्र भी डीएम को भेजा गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed