फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lineman dies due to electric shock

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

Thu, 14 Dec 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electric shock
करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

- सोनाही विद्युत उपकेंद्र के रुदापुर गांव में बिजली की लाइन ठीक करते समय हुई घटना
- बिजली विभाग ने लाइनमैन से झाड़ा पल्ला, घर पर पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
रखहा। सोनाही विद्युत उपकेंद्र के रूदापुर में बृहस्पतिवार की शाम पोल पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन धर्मेंद्र प्रजापति की मौत हो गई। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। जबकि बिजली विभाग ने मृतक लाइनमैन से पल्ला झाड़ लिया। जिले में 24 घंटे के अंतराल में बिजली मिस्त्री की मौत की यह दूसरी घटना है।
कांपाहरि रामा निवासी धर्मेंद्र प्रजापति (25) करीब तीन वर्ष से सोनाही उपकेंद्र पर काम करता था। बृहस्पतिवार को वह उपकेंद्र से शटडाउन लेकर रूदापुर में बिजली की लाइन में आई खराबी दूर करने के लिए गया था। खंभे पर चढ़कर काम करते समय अचानक बिजली आपूर्ति होने से करंट की चपेट में आकर धर्मेंद्र झुलस गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी बेलखरनाथ धाम लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक संविदा विद्युत कर्मी नहीं है। मृतक की मां सूरसती का कहना है कि उसका बेटा धर्मेंद्र तीन वर्ष से सोनाही विद्युत उपकेंद्र पर काम कर रहा था। वह उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ से शटडाउन लेकर लाइन ठीक करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed