{"_id":"64177959e9dca533a30f6e27","slug":"lekhpal-injured-in-bike-collision-died-during-treatment-pratapgarh-news-c-3-1-82311-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक भिड़ंत में घायल लेखपाल की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक भिड़ंत में घायल लेखपाल की उपचार के दौरान मौत
Mon, 20 Mar 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
बाइक भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल लेखपाल की प्रयागराज में मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा है। मामले की जानकारी पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों में शोक की लहर है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव में रहने वाले अनिल कुमार बिंद पट्टी तहसील में लेखपाल थे। बीते बुधवार को वह बाइक से तहसील जा रहे थे इस दौरान फतनपुर थाना क्षेत्र के गीता नगर बाजार के पास दूसरी बाइक की भिड़ंत में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।
गंभीर हालत में परिजन प्रयागराज की स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में उनका उपचार करा रहे थे। शनिवार की देर रात अनिल की मौत हो गई।
घटना की जानकारी लेखपाल संघ के अध्यक्ष आदित्यनाथ यादव, पट्टी तहसीलदार मनोज कुमार राय सहित अन्य कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है।
छात्र पर जानलेवा हमला
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर गांव का शशांक कुमार (17) इंटर का छात्र है। रविवार दोपहर वह साइकिल की मरम्मत कराने दीवानगंज बाजार गया था। आरोप है कि नरसिंहपुर गांव के पास रंजिश के चलते पांच लोगों ने उसे पीटा और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने युवक को पीटा
फतनपुर थाना क्षेत्र के रोहखुर्द कला गांव की गिरिजा देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसके पति रमेश कुमार को पड़ोसियों ने रंजिश के चलते दरवाजे के पास लाठी से पीटकर घायल कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
पत्नि ने पति पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
फतनपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ा सराय गांव की विद्या देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात उसके पति ने उसे पीटा और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पर फतनपुर पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने बुलाकर फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी।
तमंचा संग पकड़ा गया आरोपी
देल्हूपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की रात रतीपुर गांव के पास इसी गांव के हरिलाल उर्फ अनुज मिश्र को तमंचा संग पकड़ा। केस दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
रास्ता बंद करने की शिकायत
कंधई के परसनी गांव की शीला देवी का आरोप है कि रास्ते की जमीन पर पड़ोस के कुछ लोग निर्माण कर रहे हैं इससे उनका रास्ता बंद हो जायेगा। पुलिस ने मामले की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नो इंट्री में घुसे ट्रक का चालान
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक ट्रक नो एंट्री में भंगवाचुंगी से सदरमोड़ की ओर जा रहा था। चौक के पास उसे सिपाहियों ने रोका। चालक को फटकार लगाने के बाद मकंद्रूगंज पुलिस चौकी प्रभारी ने ट्रक का 25 हजार रुपये का चालान कर दिया।
दिव्यांग को पीटने वाले आरोपी पर केस दर्ज
अंतू थाना क्षेत्र के महुआएं गांव के दिव्यांग शंकरबख्श सिंह ने शिव प्रसाद पांडेय के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार बीते 16 मार्च को वह अंतू रेलवे स्टेशन पर टिकट निरस्त कराने गया था तभी आरोपी ने सादे कागज पर हस्ताक्षर नहीं करने पर उसे पीटा था।