फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Late arrival of trains increased the troubles of passengers

Pratapgarh News: ट्रेनों की लेट लतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Late arrival of trains increased the troubles of passengers
ट्रेनों की लेटलतीफी और जाम में परिवहन निगम की बसाें के फंसने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड दोनों जगह यात्रियों को प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इससे उनकी मुसीबतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को वाराणसी से दिल्ली को जाने वाली स्पेशल ट्रेन निरस्त रही। मालदा टाउन एक घंटे तो पीआरएल पैसेंजर दो घंटे, काशी विश्वनाथ एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। वहीं प्रयागराज जाने के लिए यात्री दोपहर तीन से चार बजे तक बस स्टैंड पर बैठकर निगम की बस का इंतजार कर रहे थे। पूछने पर बारबार बताया जा रहा था कि बस जाम में फंस गई है। जाम से निकलकर कुछ ही देर में आ जाएगी। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। राजगढ़ बबुरहा निवासी सूरज कुमार को प्रयागराज जाना था। एक घंटे तक बस की प्रतीक्षा किए। बस न मिलने पर वे भंगवा चुंगी चले गए। निजी बस से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। उधर, रानीगंज के सुलतानपुर निवासी अमित कुमार को दिल्ली जाना था। ट्रेन आने के समय पर जंक्शन पर पहुंच गए। काशी विश्वनाथ के लेटलतीफी के चलते उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed