फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lalganj town area news

बगैर नक्शा पास कराए नहीं होगा भवन निर्माण

Mon, 27 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
टाउन एरिया की मंजूरी मिलने की खुशी में झूम रहे लालगंज के लोगों अब जेब अधिक ढीली करनी होगी। बिजली मंहगी हो जाएगी और जल व गृहकर भी देना पडे़गा। बगैर नक्शा पास कराए नगर क्षेत्र में घरों का निर्माण नहीं किया जा सकेगा। उपयोग की जाने वाली सभी सुविधाआें पर जनता को टैक्स देना पडे़गा। नगर विकास विभाग की प्रस्ताव पर लालगंज कस्बे को टाउन एरिया की मंजूरी मिल गई। नोटीफिकेशन होने के बाद औपचारिक रूप से यहां नगर पंचायत का कार्यालय खुल जाएगा और अधिकारी भी बैठने लगेंगे। यहां नगर पंचायत का चुनाव होने में अभी वक्त है, इसलिए तब तक एसडीएम प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम देखते रहेंगे। लोग खुशी से झूम रहे हैं लेकिन जैसे जैसे उनको नगर पंचायत के नियम कानून की जानकारी हो रही है, उनकी चेहरे की रंगत कम होने लगी है। बढ़ती महंगाई के चलते लोगों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन


अब नगर क्षेत्र में लोगाें को दो से तीन गुना अधिक महंगाई का सामना करना पडे़गा। बिना पैसा खर्च किए नगर के रहने वालों को गृहकर और पानी के खर्च के हिसाब जलकर देना होगा। बिजली विभाग के तय मासिक रेट पर अभी तक महीने भर अंधाधुंध बिजली का उपयोग करने वालों के लिए भी बुरी खबर है। नगर क्षेत्र का अलग रोस्टर होगा और उनको मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल चुकता करना होगा। इसके लिए विभाग ने नगर क्षेत्र में मीटर लगाने का कार्य शुरू कर रखा है। नगर क्षेत्र की साफ-सफाई पर आने वाला खर्च किसी न किसी रूप में यहां के  लोगाें से ही वसूला जाएगा। धड़ल्ले से मनमाफिक भवन निर्माण करने का सपना देखने वालों के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है। नगर पंचायत के कार्यालय से बगैर नक्शा पास कराए अब घर किसी भी दशा में नहीं बन सकेंगे। नक्शा पास कराने का शुल्क भी आफिस में जमा करना पड़ेगा। इसका उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई के साथ ही घर गिराने तक की प्रक्रिया की जा सकेगी। नगर पंचायत जितनी भी सुविधाएं लोगाें को मुहैया कराएगा उसी हिसाब से जनता हो जेब भी ढीली करनी होगी। लोगों को दोगुनी महंगाई का भार उठाने लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed