फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lakshya 2016

कॅरिअर संवारने की बारीकियां सीखीं

Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
lakshya 2016
lakshya
छात्र-छात्राओं के कॅरिअर को नया आयाम देने के लिए आयोजित अमर उजाला के दो दिवसीय एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य 2016’ का रविवार को समापन हो गया। इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को बारहवीं की पढ़ाई के बाद आगे का कॅरिअर तय करने के लिए सही संस्थान का चुनाव करना होगा। अमर उजाला के इस एजुकेशन फेयर में एक जगह पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी मिली है। यह उन्हें आगे का भविष्य तय करने के लिए काम आएगा।
विज्ञापन


शहर के अष्टभुजानगर स्थित शिवम् पैलेस में दूसरे दिन भी सुबह 11 बजे से ही छात्र-छात्राओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया। एजूकेशन फेयर में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। अलग-अलग विषयों और कोर्सों के बारे में जानकारी हासिल की। सुबह 11 बजे प्रारंभ हुए कार्यक्रम में दूर-दूर से आए छात्र और छात्राओं ने विशेषज्ञों से टिप्स प्राप्त करने के साथ ही जीवन की ऊंचाइयों को छूने के लिए विभिन्न कोर्सों के दाखिले की प्रक्रिया जानी। कौतूहल भरे प्रश्नों को लेकर पहुंचे बच्चों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रबंधन के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्र-छात्राएं विभिन्न संस्थाओं के स्टालों पर जाकर दाखिला और फीस अदायगी की जानकारी करते रहे।
विज्ञापन


‘गुरु प्रणाम’ में सम्मानित हुए गुरुजन
एजूकेशन फेयर के दौरान आयोजित ‘गुरु प्रणाम’ कार्यक्रम में बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास करने वाले गुरुओं का सम्मान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शिशिर श्रीवास्तव और प्रभात एकेडमी के प्रिंसिपल डा. प्रभात शर्मा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सीडीओ ने गुरुजनों को छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकी ड्रा में जीता घड़ी और टी-शर्ट
एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2016 में छात्र-छात्राओं के आकर्षण का केंद्र लकी ड्रा रहा। हर घंटे होने वाले लकी ड्रा में छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान किया गया। इनमें लकी विजेता प्रथम राय, प्रियंका यादव, सोनल ओझा को टी-शर्ट प्रदान किया गया। जबकि रविप्रकाश यादव, कनीज फातिमा, धीरज घड़ी जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed