{"_id":"64d3afac934d58658909a05b","slug":"lakhs-stolen-from-constables-room-in-police-line-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2744-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस लाइन में सिपाही के कमरे से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस लाइन में सिपाही के कमरे से लाखों की चोरी
Wed, 09 Aug 2023 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 09 Aug 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
10 साल पहले चोरी गई एके-47 का नहीं लगा सुराग
पहले भी पुलिसकर्मियों के आवास में हो चुकी हैं चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पुलिस लाइन परिसर में बने सरकारी आवास में रहने वाले जीआरपी के मुख्य आरक्षी के कमरे से लाखों के गहने व 25 हजार रुपये चोरी हो गए। दस साल पहले भी पुलिस लाइन के शस्त्रागार से एके-47 गायब हुई थी, जो आज तक बरामद नहीं हो सकी।
जनपद गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के पचारा नंदगंज गांव निवासी शिवनरायन कुमार जीआरपी थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। वह अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहता है। उसका आरोप है कि पांच अगस्त को उसकी पत्नी बच्चों को लेने स्कूल गई थी। लौटने पर आलमारी खुली मिली। उसमें रखे गहने व 25 हजार रुपये गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस लाइन के शस्त्रागार से करीब दस वर्ष पहले एके-47 चोरी हो गई थी। पुलिस इसकी तलाश करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बरामदगी के लिए एसटीएफ ने भी काफी प्रयास किया लेकिन निराशा ही हाथ लगी। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह आवास में आने जाने वाले किसी व्यक्ति का काम है। उसकी तलाश की जा रही है।