फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Laborer of Ramdaspatti dies due to scorching at brick kiln in Haryana

Pratapgarh News: रामदासपट्टी के मजदूर की हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर झुलसने से मौत

Mon, 29 May 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Laborer of Ramdaspatti dies due to scorching at brick kiln in Haryana
शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, परिवार के गुजर-बसर का छिन गया सहारा
विज्ञापन

हरियाणा के भिमानी जनपद के खरग गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान आग से झुलसे मजदूर की मौत हो गई। रविवार की सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
बाघराय थाना क्षेत्र के फकीरक पुरवा रामदासपट्टी गांव निवासी कमलेश कुमार यादव (43) हरियाणा के भिमानी जिले के खरग गांव में दुर्गा ईंट उद्योग पर मजदूरी करता था। 19 मई को ईंट भट्ठे पर कोयला डालने के दौरान वह नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर खरग चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में उपचार के दौरान 27 मई को कमलेश की मौत हो गई। रविवार भोर में शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी सुधा, बेटा युवराज, बेटी स्वाती, सपना , ज्योति व सिमरन का रोते बिलखते रहे। मृतक की कमाई से पूरे परिवार का गुजर बसर होता था। आर्थिक मदद न मिलने से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed