फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lab technician dies after being hit by Scorpio, uproar

Pratapgarh News: स्काॅर्पियो की टक्कर से लैब टेक्नीशियन की मौत, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lab technician dies after being hit by Scorpio, uproar
बेकाबू स्काॅर्पियो की टक्कर से शुक्रवार सुबह लैब टेक्नीशियन अजीत शर्मा की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचकर चालक की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को गेट से हटाते हुए चालक पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर परिजन शव लेकर घर रवाना हुए।
हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ निवासी 28 वर्षीय अजीत शर्मा लैब टेक्नीशियन थे। गांव के चौराहे पर ही पैथोलॉजी केंद्र का संचालन करते थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह मरीज का सैंपल लेने के लिए शेखपुर आशिक की ओर जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले ही काले रंग की अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी कुंडा लाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। पोस्टमार्टम के बाद परिजन व सैकड़ों ग्रामीण एंबुलेंस से शव लेकर कुंडा कोतवाली पहुंचे। परिजन वाहन समेत चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। वहां पहुंचे ब्लाॅक प्रमुख कुंडा के पति संतोष सिंह व पुलिस कर्मियों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। इस बीच पुलिसकर्मियों ने लोगों को कोतवाली के गेट से दूर करते हुए समझा - बुझाकर शांत कराया। एक घंटे बाद करीब साढ़े पांच बजे परिजन शव लेकर घर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed