{"_id":"5d278a1c8ebc3e6d05746940","slug":"kundi-in-the-sai-river-from-the-house-discord-with-the-tight-young-bridges-pratapgarh-news-ald2491757133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से तंग युवती पुल से सई नदी में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से तंग युवती पुल से सई नदी में कूदी
विज्ञापन
सई नदी के पुल से छलांग लगाने से घायल युवती से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
फोटो
घरेलू कलह से तंग युवती पुल से सई नदी में कूदी
दो युवकों ने निकाला बाहर, ले गए अस्पताल
भेजी गई महिला थाने, पति से चल रहा विवाद, महिला थाने के पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। घरेलू कलह व पुलिस द्वारा समस्या का समाधान न करने से नाराज होकर युवती पुल से सई नदी में कूद गई। हालांकि किनारे मौजूद दो युवकों ने उसे बचा लिया और उफनाई नदी से निकालकर बाहर ले आए। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे महिला थाने भेज दिया गया। इस दौरान तमाशबीनों का जमघट लगा रहा।
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज की रहने वाली कोमल पांडेय की शादी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी निवासी रेवतीरमण के साथ कई साल पहले हुई थी। रेवतीरमण सीआईएसएस का जवान है। शादी के बाद कोमल व रेवतीरमण के बीच कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। बाद में उनके बीच अनबन हो गई। मौजूदा समय में दोनों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोमल ने रानीगंज थाने में पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। गुरुवार दोपहर कोमल अकेले ही सई नदी पुल बराछा की ओर घूम रही थी। अचानक उसने उफनाई नदी में छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने शोर मचाया। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के करीब बैठे पुरानी आबकारी निवासी मुन्ना सरोज व मोहित की नजर नदी में कूदी युवती पर पड़ गई। दोनों उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद दोनों ने कोमल को बाहर निकाला। वह बेहोश हो गई थी। उसे करीब स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। होश में आने पर कोमल ने बताया कि उसकी शादी में पिता ने आठ लाख रुपये कैश दिया था। इसके बाद भी पति व ससुराल के लोग दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते रहे। वह थाने का वह चक्कर काटकर थक चुकी है, लेकिन उसे हमेशा टरकाया जाता रहा। कोई उसकी समस्या सुनने को तैयार नहीं था। जिससे ऊबकर वह जान देने के लिए नदी में कूद गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे महिला थाने भेजकर परिजनों को सूचना दी। खबर भेजे जाने तक वह महिला थाने में मौजूद थी।
इनसेट-----
जान पर खेल गए दोनों युवक
सई नदी में जान देने के लिए कूदी युवती को बचाने के लिए पुरानी आबकारी के रहने वाले मुन्ना व मोहित जान पर खेल गए। उफनाई सई नदी में करीब सात मिनट तक तैरने के बाद दोनों कोमल की जान बचा सके। उसे किसी तरह बाहर लाए और उसके पेट से पानी निकालने लगे। दोनों युवकों की लोग तारीफ कर रहे थे।