फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kunda's children won medals in district level karate competition

जनपद स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कुंडा के बच्चों ने जीते मेडल

Thu, 26 Sep 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kunda's children won medals in district level karate competition
रानीगंज में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मेडल लेकर लौटे कुंडा के बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
क्षेत्र के बच्चों ने जनपद स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कई मेडल जीते। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। रानीगंज के गोलिया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रथम जनपद-स्तरीय कराटे, बाक्सिंग एवं स्काई-मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में मेरठ, सहारनपुर, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ से कुण्डा, रानीगंज तहसील सहित कई जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सेंसाई राम सुमेर के नेतृत्व में पंजाब कराटे एकेडमी कुंडा खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। एकेडमी के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जूनियर-बालिका वर्ग में सृष्टि यादव को स्वर्ण पदक, वरुणिका आर्या को स्वर्ण पदक, जूनियर-बालक वर्ग में उबादुर रहमान क्रिसेंट माडल स्कूल स्वर्ण पदक, हार्दिक आर्य कुंडा को रजत पदक, इबादुर रहमान रजत पदक, ईशान जायसवाल रजत पदक, सीनियर-बालक वर्ग में गौरव कुमार मौर्या स्वर्ण पदक, दिलीप कुमार सरोज स्वर्ण पदक,आशु यादव स्वर्ण पदक, सैफ़अली को स्वर्ण पदक मिला। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed