{"_id":"5ce5932ebdec22077654ecfc","slug":"kunda-killed-the-young-man-with-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में युवक की धारदार हथियार से हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा में युवक की धारदार हथियार से हत्या
Wed, 22 May 2019 11:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : pratapgarh
कुंडा इलाके में खेत की रखवाली कर रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घरवालों ने चचेरे भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के कुंडा नगर स्थित नरसिंहगढ़ मोहल्ला निवासी तीरथ यादव का छोटा बेटा राजेश (21) जानवरों से फसल की रखवाली के लिए घर से थोड़ी दूरी पर स्थित खेत के पास सोता था। मंगलवार की रात भी वह खाना खाने के बाद खेत के पास चारपाई और बिस्तर लेकर चला गया।
रात के करीब एक बजे तीरथ का बड़ा बेटा सुरेश लघुशंका के लिए उठा। इस दौरान उसने अपने चचेरे भाई को घूमते देखा। इस पर उसे शक हुआ तो वह भागकर खेत पर गया। वहां देखा तो राजेश खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले पर चाकू से तीन वार किए गए थे। मुंह में धारदार हथियार डालकर जबड़ा फाड़ दिया गया था। भाई की यह हालत देखकर वह चीखने लगा।