{"_id":"626d88b07d527044a368e304","slug":"knock-of-east-winds-increased-humidity-pratapgarh-news-ald3320581119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा हवाओं की दस्तक , उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा हवाओं की दस्तक , उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
रोडवेज के समीप चिलचिलाती धूप में घर से निकली युवतियां। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
वातावरण में पुरवा हवाओं की दखल से शनिवार को उमस बढ़ गई। इससे लोग पसीने से तरबतर रहे। शहर से गांव तक उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पुरवा हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में उछाल आ गया, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उमसभरी गर्मी में पंखे और कूलर की हवा से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.2 व न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सप्ताहभर से पश्चिमी हवाएं वातावरण में मजबूत पकड़ बनाए हुए थीं। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ था। तल्ख धूप व पश्चिमी हवाओं के बीच प्रचंड गर्मी का कहर जारी रहा। शनिवार को पूर्वी हवाओं ने दस्तक दे दी। सुबह 9 बजे के बाद उमस भरी गर्मी का असर शुरू हो गया।
लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। हर कोई पसीने से तरबतर नजर आया। शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, रोडवेज बस अड्डे सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। ईद के पर्व को लेकर दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
उमसभरी गर्मी के कारण दुकानदार व ग्राहक सभी पसीने से तरबतर दिखे। पंखे व कूलर फर्राटा भर रहे थे मगर, उससे राहत नहीं मिल रही थी। सड़क से गुजर रहे राहगीरों एवं यात्रियों का बुरा हाल रहा। दोहपर एक बजे के करीब गर्मी इतनी तेज थी कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।
शहर के विवेकनगर, दहिलामऊ, अष्टभुजानगर, स्टेशनरोड, आजादनगर, बलीपुर आदि मोहल्लों में उमस से लोग बेहाल रहे। न घर में सुकून था, न ही बाहर। शाम को भी उमस में कमी नहीं आई। शहर से गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के दबाव से उमस बढ़ी है।