फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kidnap from amethi

पुलिस ने अपहृत युवक को छुड़ाया, तीन धराए

Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
kidnap from amethi
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी लागू होने के बाद 50 लाख रुपये बदलने के लिए मिले रुपयों को वापस न करने पर अमेठी के युवक को परिचत के लोग ही रविवार को घर के करीब से अपहरण कर लिया। जिसे प्रतापगढ़ लाकर एक होटल में रखा गया। रात में युवक के साथ रुपये को लेकर मारपीट होने लगी तो साथ मौजूद रिश्तेदार भाग निकला। उसने पुलिस के साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके से अपहृत युवक के साथ तीन अन्य लोगों को धर दबोचा। खबर मिलने पर अमेठी पुलिस भोर में पहुंची और सभी को अपने साथ ले गई। आरोपियों में दो युवक राजनैतिक दल से जुड़े बताए जा रहे हैं। कोतवाली में रात भर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन


जनपद अमेठी के गौरीगंज के सैंठा रोड बलीपुर पुर्दवा निवासी घनश्याम त्रिपाठी ने गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके बेटे का लखनऊ के रहने वाले आलोक सिंह और राहुल द्विवेदी के साथ ही अन्य लोग अपहरण कर ले गए हैं। वहां की क्राइम ब्रांच और पुलिस आलोक की तलाश में लगी हुई थी। नगर कोतवाल सुनील कुमार सिंह के मुताबिक आधी रात को बाबागंज स्थित एक होटल में अपहृत आलोक त्रिपाठी को बंधक बनाकर पीटने की शिकायत मिली। युवक के अपहरण की खबर पर वह दलबल के साथ होटल पहुंचे और आलोक त्रिपाठी को आजाद कराया। उसके चेहरे व शरीर पर चोट के निशान मिले। पूछताछ में उसने अपहरण कर लाने वाले आरोपी युवकों का नाम बताया। पुलिस ने राजनीतिक दल से जुड़े दो युवकों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी धर दबोचा। इस बीच अमेठी पुलिस व वहां की एसओजी भी पहुंच गई। आरोपी आलोक सिंह की तलाश में पुलिस ने इलाहाबाद में छापा मारा। पुलिस ने वहां से उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


 राजनीतिक दल से जुड़े लोगों को छुड़ाने के लिए कोतवाली में रात भर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कर्रा करने पर अपहरण करने के आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नोटबंदी के बाद लखनऊ के आलोक सिंह व राहुल द्विवेदी ने आलोक त्रिपाठी को 50 लाख रुपये बदलने के लिए कमीशन पर दिया था। समय बीतने के बाद भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। रविवार को उसे घर से लाया गया था। ताकि उसने जिसे रुपये बदलने के लिए दिया है। उससे वे लोग भी मिल सकें और रुपये के बारे में हकीकत जान सकें। इतने रुपये कहां से आए, इसका जवाब वह नहीं दे सके। अमेठी पुलिस सभी को अपने साथ लेकर चली गई। इसे लेकर कोतवाली में रात भर पुलिस को माथापच्ची करनी पड़ी। गौरीगंज पुलिस ने बताया कि चुनाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभी को हिरासत में रखा गया है। जो होगा वह मंगलवार को ही होगा। नगर कोतवाल ने बताया कि सभी को अमेठी पुलिस अपने साथ ले गई। चूंकि वहीं अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसलिए वहीं की पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed