फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Khalasi dies due to being hit by container truck

कंटेनर-ट्रक के बीच दबने से खलासी की मौत

Wed, 24 Feb 2021 01:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Khalasi dies due to being hit by container truck
वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर दूबे ढाबा के करीब कंटेनर व ट्रक के बीच गुटका लगाते समय दबने से खलासी सचिनपाल सिंह (22) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुर के धानाहर थाना क्षेत्र के जसवंतनगर निवासी रामविलास पाल सिंह कंटेनर चलाता है। उसके साथ खलासी के रूप में चचेरा भाई सचिन पाल रहता था। मंगलवार को विकास रायबरेली से सामान लोड कर जौनपुर के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र जा रहा था।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा चंद्रौटा स्थित दूबे ढाबा पर मंगलवार की सुबह वह गाड़ी खड़ी कर नाश्ता करने लगा। नाश्ता करने के बाद कंटेनर स्टार्ट नहीं हो रहा था। यह देख उसने बगल खड़े ट्रक चालक से मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद चालक ट्रक मोड़कर कंटेनर के पीछे ले गया। विकास ने सचिन को कंटेनर के पीछे व ट्रक के बीच में लकड़ी का गुटका लगाने के लिए कहा। सचिन गुटका लेकर कंटेनर व ट्रक में लगाने लगा। गुटका लगाने के बाद वह बाहर निकलता कि इससे पहले ही चालक ने ट्रक पीछे कर दिया। जिससे सचिन कंटेनर व ट्रक के बीच दब गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक आगे किया। घायल खलासी को उपचार के लिए गौरा सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सचिन के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां अस्पताल में, बेटे का शव पहुंचने पर मचा कोहराम
अंतू बाजार के करीब सोमवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। अभी भी घायल महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।

अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर निवासी इरफान सोमवार की शाम अपनी मां इशरत जहां को दवा दिलाने के लिए बाइक से लेकर जगेशरगंज गया था।
लौटते समय ग्रामीण बैंक के करीब ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते समय इरफान की मौत हो गई। जबकि उसकी मां का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इरफान की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ट्रैक्टर की खोजबीन करने लगी। दो सिपाही ट्रैक्टर कब्जे में लेने पहुंचे, लेकिन एक प्रभावशाली व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण लौट आए। इसकी जानकारी मिलने पर अंतू थानाध्यक्ष भारी फोर्स लेकर ट्रैक्टर कब्जे में लेने पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले सकी।
इधर, मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed