{"_id":"6547fd9d634e33a354007be5","slug":"kayastha-dont-run-towards-job-join-business-give-jobs-to-others-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-7024-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नौकरी की तरफ न भागें कायस्थ, व्यवसाय से जुड़ें, दूसरों को दें नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नौकरी की तरफ न भागें कायस्थ, व्यवसाय से जुड़ें, दूसरों को दें नौकरी
Mon, 06 Nov 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा है कि कायस्थ बिरादरी के लोग नौकरी के पीछे न भागें बल्कि व्यवसाय से जुड़ें और दूसरों को नौकरी देने का काम करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में कायस्थों का अहित नहीं होने पाएगा। अधिक से अधिक संख्या में मतदान करके भाजपा को मजबूत करें।
शहर के मीराभवन स्थित कामाख्या मैरेज हाल में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में पूर्व न्यायाधीश ज्ञान चंद्रा ने कायस्थों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण की मांग की। राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कायस्थों के एक मंच पर एकत्रित होने की सराहना की।
इस दौरान मंत्री जी ने टक्करगंज की सभासद छाया श्रीवास्तव, आईएएस मनीष खरे और यूपीएसी 2022 की परीक्षा में 42वीं रैंक हासिल करने वाली ऋचिता श्रीवास्तव को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशी श्रीवास्तव ने समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
संतोष खरे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ.गौरव श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार, डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव, विश्वदीपक श्रीवास्तव, संजय खरे, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, गिरीश सिन्हा, विजय श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
जिले में पहली बार कायस्थों का सम्मेलन
जिले में ऐसा पहली बार देखने को मिला, जब किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में कायस्थ समाज एकत्रित हुआ। कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज और सदर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए