फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kaushambi mp vinod sonkar distrubuted 10-10 thusands rupees to each victims

कौशाम्बी सांसद ने मृतकों के परिजनों को दिए दस-दस हजार

Thu, 26 Nov 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
kaushambi mp vinod sonkar distrubuted 10-10 thusands rupees to each victims
कुंडा के जिरगापुर में दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद कौशाम्बी विनो? - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने मंगलवार शाम जिरगापुर गांव पहुंचकर सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने के साथ ही अपनी तरफ से दस-दस हजार रुपये की त्वरित आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम को जमीन का पट्टा सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज का इनारा के पास बोलेरो व ट्रक की टक्कर में बरात से लौट रहे जिरगापुर गांव के 14 लोगों की एक साथ मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पर मंगलवार की शाम कौशाम्बी सांसद, संसदीय आचार समिति के सभापति, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व त्रिपुरा राज्य के प्रभारी विनोद सोनकर गांव पहुंचे। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही शोक व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद विनोद सोनकर ने मृतकों के परिजनों को तुरंत अपनी तरफ से दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

परिवारों से मुलाकात के दौरान उनकी बातें सुनकर वह भावुक हो गए। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी कुंडा से जमीन का पट्टा करने के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ इन परिवारों को तत्काल पहुंचाने का निर्देश दिया। सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर तत्काल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर वार्ता की गई। मुख्यमंत्री ने तत्काल दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आदेश दिया था। तहसील प्रशासन ने समस्त प्रक्रिया पूरी कर शासन में भेज दी है। जल्द ही सभी खातों में रुपये आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, सरोज त्रिपाठी, उदयशंकर पांडेय, जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, आनंद मिश्र, आलोक तिवारी, एसपी सोनकर, मंडल अध्यक्ष मानिकपुर राकेश मोदनवाल, पीयूष पंडित, कुलदीप त्रिपाठी, मोहम्मद सोहराब, सुरेश तिवारी, गुदुन सोनकर, आचार्य अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री कार्यालय से भी दिलाई जाएगी मदद
सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि यह सामूहिक दुर्घटना है। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से भी मदद दिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी से बात हुई है। सांसद ने बताया कि पीड़ितों से जानकारी मिली है कि कुछ लोग कागज पर हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस पर सांसद ने कहा कि किसी के दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आपके साथ आपका सांसद व आपकी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed