फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kasturba Gandhi residential schools will get teachers in the new year

नए वर्ष में कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक

Mon, 22 Nov 2021 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi residential schools will get teachers in the new year
जिले के 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों को नए वर्ष में शिक्षकों के साथ ही कर्मचारी मिलेंगे। आठ माह पहले जारी किए विज्ञापन पर सीडीओ ने आवेदकों का साक्षात्कार कराकर चयन करने को कहा है। दिसंबर में चयन प्रक्रिया होगी और जनवरी में तैनाती हो सकती है।
विज्ञापन

जिले के 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों के खाली पदों को भरने के लिए आठ माह पहले विज्ञापन जारी किया गया था। मगर पूर्व में तैनात रहे सीडीओ ने यह कहते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दिया है कि जब स्थायी बीएसए नहीं है, तो नियुक्ति कैसे होगी। दरअसल, अगर मार्च माह तक नियुक्ति नहीं होती है, तो विभाग को नए सिरे से विज्ञापन जारी करना पड़ता।
विज्ञापन

मगर सीडीओ की पहल की कारगर साबित हुई, तो दिसंबर माह में चयन प्रक्रिया पूरी हो सकती है। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में 59 पद खाली है। इन पदों को भरने के लिए 1088 आवेदकों ने आवेदन पत्र भरा है। आठ माह में नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होने से आवेदकों की उम्मीदे धूमिल हो गई हैं। छह कस्तूरबा गांधी स्कूल ऐसे हैं, जहां पर अंग्रेजी, गणित और विज्ञान की शिक्षिकाएं ही नहीं हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि इन स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को कितनी अच्छी शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में खाली पदों को भरने के लिए जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने फाइल तलब करते हुए विज्ञापित पदों पर चयन अविलंब करने का आश्वासन दिया है। सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed