{"_id":"5807bd194f1c1b642e704911","slug":"karwa-choth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड सुहाग की कामना के साथ करवाचौथ का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने बुधवार की शाम को चंद्रमा निकलने के बाद चलनी से पति का दीदार करने के बाद व्रत तोड़ा। मंदिरों में विधिवत पूजा करके पति के दीर्घायु होने की कामना की।
वैसे तो करवा चौथ की तैयारी मंगलवार से ही शुरू हुई गई थी। बाजार से करवा और पूजा के सामान आदि खरीदकर महिलाओं ने रख लिया था। बुधवार को दिन भर निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही महिलाएं सजने संवरने की तैयारी में लग गई।
चंद्रमा निकलने के बाद सोलह श्रंगार किए हुए सुहागिनों ने चलनी से पति को देखा और उनके हाथ से पानी पीकर व्रत को तोड़ा। मां बेल्हादेवी मंदिर और दुर्गा मंदिर पर व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से देवी की पूजा अर्चना की। मंगलगीत गाये गये। इस मौके पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। दिनभर जल न ग्रहण करने की वजह से महिलाओं की हालत पतली हो गई थी।