फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   karmaahi village

अचानक सुर्खियों में आया करमाही गांव

Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के दिग्गज और नामचीन नेताओं के आगमन से पट्टी विधानसभा काकरमाही गांव इन दिनों राजनैतिक खेमे में चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा के कद्दावर नेताओं के आने से इस गांव का कद ऊंचा हो गया है। गांव में बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आने वाले नेताओं, राजनैतिक गतिविधियों और बयानबाजी ने गैर भाजपाई दलों का ध्यान इस ओर खींचा है।
विज्ञापन

बता दें कि असम चुनाव के प्रभारी एमएलसी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ.महेंद्र सिंह इसी गांव के रहने वाले हैं। यह बात बहुत लोग ही जानते हैं। असम चुनाव का परिणाम आने के बाद डॉ.महेंद्र सिंह अचानक राजनैतिक सुर्खियों में छा गये। पार्टी में इनका कद पहले से बढ़ गया। उसके बाद भी करमाही चर्चा में नहीं था।
विज्ञापन


पिता के निधन का दुखद समाचार मिलने के बाद घर करमाही गांव आये डॉ.महेंद्र सिंह को ढांढस बंधाने पहुंच रहे पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के आगमन से इस गांव का नाम अचानक लोगों की जुबां पर आ गया है। अभी तक गोरखपुर के सांसद और गोरखनाथ मठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ और हिंदूवादी नेता सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम करमाही आ चुके हैं। इसके बाद भी नेताओं और जनप्रतिनिधियों का आगमन जारी रहेगा। मजे की बात यह है कि जब से भाजपा नेताओं का आगमन करमाही में शुरू हुआ है विपक्षी दलों के लोगों की निगाह राजनैतिक गतिविधियों पर टिकी हुई है। कौन आ रहा है क्या बोल रहा है इसको लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं। कुछ भी हो जिस तरह से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आगमन और उनके द्वारा कैराना और मथुरा मुद्दे पर बोलना उससे करमाही गांव प्रदेश मेें चर्चा का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed