फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kanvadiye pray to shive in ghusharnathdham

बारिश पर भारी पड़ा श्रद्धालुआें का उत्साह

Tue, 02 Aug 2016 12:15 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
kanvadiye pray to shive in ghusharnathdham
दर्शन
घुइसरनाथधामबोल बम के जयघोष से समूचा इलाका व मंदिर परिसर गूंजता रहा। बाबाधाम को जाने वाली सड़कों से लेकर चौराहे तक शिव भक्त गेरुआ रंग में रंगे नजर आए।घुइसरनाथधाम में सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को शाम होते-होते समूचा मंदिर परिसर कांवड़ियों के गेरुआ रंग से पट गया था। कंावड़ियों की अपार भीड़ देखकर प्रशासन घबरा गया और देर रात से ही मंदिर को जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। लेकिन कांवड़ियों ने जलाभिषेक आधी रात के बाद शुरू किया। बोल बम के जयकारे के साथ कांवड़िए जलाभिषेक  को निकले तो प्रशासन को उन्हें संभालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर की ओर आने वाली कोई भी सड़क और चौराहा ऐसा नहीं दिखाई दिया जो गेरुआ रंग में न रंगा हो।
विज्ञापन


सुबह होते-होते आसपास के क्षेत्रों के अलावा अन्य जनपदों के श्रद्धालु भी जलाभिषेक के लिए टूट पड़े। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मंदिर की ओर आने वाले दोनों रास्तों पर दो किलोमीटर दूर ही वाहनों को रोक दिया। यहां से कांवड़िए और श्रद्धालु पैदल हीे मंदिर के लिए चल पड़े। सड़कों पर कई किलोमीटर तक भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। लालगंज और सांगीपुर की ओर जाने वाले बाइक व साइकलि सवार  लोगों को बाबा धाम से होकर दो किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटे भर से अधिक का समय लगा। सुबह श्रद्धालुओं के सामने भारी बारिश बाधा जरूर बनी, लेकिन उनकी आस्था नहीं डिगी।
विज्ञापन


बोल बम व भगवान शिव के जयकारे के  साथ उत्साहित श्रद्धालु बारिश की परवाह न कर जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन भीड़ को संभालने के लिए मुस्तैद दिखी। हालांकि बीच बीच में कतार में खड़े श्रद्धालुओं में आपस में धक्क-मुक्की भी होती रही। फर्श पर फिसलकर कई श्रद्धालु व कांवड़िए चोटिल भी हुए। दोपहर बाद जब श्रद्धालुओं का रेला कुछ कम हुआ। प्रशासन का दावा है कि सोमवार को करीब दो लाख से अधिक लोगों ने बाबा धाम में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सईघाट व गंगा सरोवर में लगाई डुबकी ः स्थानीय श्रद्धालुु घर पर ही स्नान कर जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे थे। लेकिन लाखों कांवड़ियों ने जलाभिषके से पहले स्नान के लिए सई नदी व गंगा सरोवर का सहारा लिया। बाबा धाम में बने विशाल गंगा सरोवर में श्रद्धालुआें के लिए गंगा नदी के पानी का इंतजाम कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed