{"_id":"696139db8fc630376d0cf2ef","slug":"kanungo-of-jaunpur-arrested-for-forging-signature-of-tehsildar-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-156366-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तहसीलदार का हस्ताक्षर बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाला जौनपुर का कानूनगो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तहसीलदार का हस्ताक्षर बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाला जौनपुर का कानूनगो गिरफ्तार
विज्ञापन
करीब ढाई साल पहले सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनाती के दौरान तहसीलदार का फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जीवाड़ा करने वाले जौनपुर के कानूनगो को पुलिस ने शुक्रवार को कोषागार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने लिखापढ़ी के बाद उसका चालान न्यायालय भेजा।
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने 10 मई 2023 को नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया था। तहसीलदार ने सिटी कस्बे की एक जमीन की खतौनी से नाम खारिज करवाने का प्रार्थनापत्र देने वाले पंकज को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि पंकज ने प्रार्थनापत्र दिया लेकिन अन्य के साथ मिलकर उनके फर्जी हस्ताक्षर से अभिलेखों में हेरफेर कर दिया गया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को मिली थी।
निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि जांच के दौरान तत्कालीन इलाकाई लेखपाल शहर के पश्चिमी सहोदरपुर निवासी निर्भय यादव की संलिप्तता मिली। शुक्रवार को कोषागार चौराहे से क्राइम ब्रांच की टीम ने निर्भय यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि आरोपी निर्भय यादव मौजूदा समय में जौनपुर में कानूनगो के रूप में कार्यरत है।