{"_id":"69233df650e39ddbe40b63cf","slug":"kandhai-police-station-chief-on-line-duty-for-not-reporting-robbery-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-152480-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लूट की सूचना नहीं देने पर कंधई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लूट की सूचना नहीं देने पर कंधई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लूट की सूचना नहीं देने पर कंधई थानाध्यक्ष अनिल कुमार को पैदल कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है।
कंधई थाना क्षेत्र के बनी मोड़ के पास शनिवार की शाम बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची कंधई पुलिस छानबीन करती रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को नहीं दी। उनकी यह चूक उनके लिए मुसीबत बन गई।
दूसरे माध्यम से लूट का प्रकरण पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया। जिसके बाद एसपी ने कंधई थानाध्यक्ष की जमकर क्लास लगाई। लूट की घटना को लेकर संजीदगी न बरतने पर एसपी ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार को लाइन में आमद कराने का फरमान सुनाया। इसके पहले भी कंधई थाने के चर्चित थानाध्यक्ष गुलाब सोनकर को सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद हटाना पड़ा था।