फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kandhai police created uproar in Chakamzhanipur, ransacked homes

कंधई पुलिस ने चकमझानीपुर में मचाया उत्पात, घरों में तोड़फोड़

Wed, 21 Apr 2021 06:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Kandhai police created uproar in Chakamzhanipur, ransacked homes
Kandhai police created uproar in Chakamzhanipur, ransacked homes
प्रतापगढ़। जिले में अभी उतरास का मामला शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार रात पुलिस ने चकमझानीपुर में उत्पात मचाया। तीन घरों में तोड़फोड़ करने के बाद महिलाओं को पीटा। इससे पुरुष गांव छोड़कर भाग निकले। अब महिलाएं व बच्चे खौफ में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चकमझानीपुर में 19 अप्रैल को वोटिंग को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शिकायतों के बाद भी पुलिस ने बूथ पर सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया। इससे विवाद के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से हाथापाई हुई थी। इससे नाराज कंधई पुलिस मंगलवार रात चकमझानीपुर में शौकत अली, कमरुल हसन व एमआईएमआईएम नेता शुजातउल्ला के घर दबिश दी। बताया जाता है कि घर पर पुरुषों के न मिलने पर पुलिस ने शौकत समेत अन्य लोगों के परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घरों के सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के उत्पात से गांव के पुरुष रात में ही घर छोड़कर भाग निकले। पूरे गांव में केवल महिलाएं व बच्चे ही हैं। पुलिस की मनमानी की शिकायत लोगों ने मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से की है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed