{"_id":"17521e8b53ec64dd624251deb76087e0","slug":"kancl-protest-against-the-closure-belha-11-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कंछल’ पर हमले के विरोध में 11 को बेल्हा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कंछल’ पर हमले के विरोध में 11 को बेल्हा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पर लखनऊ में हुए हमले के विरोध में जिले के व्यापारियाें ने 11 दिसंबर को बेल्हा बंद का आहवान किया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में हमले की निंदा की गई। वक्ताआें ने कंछल पर हमले का अमानवीय बताया और हमला करने वाले वकीलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। व्यापारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बंदी को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने की बात कही।