फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kalraj mishra in pratapgarh

विकास और कानून व्यवस्था बनेगा भाजपा का चुनावी मुद्दा : कलराज

Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
kalraj mishra in pratapgarh
kalraj mishra in pratapgarh
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि उत्तर-प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में विकास, कानून व्यवस्था के साथ-साथ बेरोजगारी भारतीय जनता पार्टी का मुद्दा होगा। कैराना से हिंदुओं का पलायन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार की अराजकता का परिणाम है। सीएम का चेहरा हाईकमान तय करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह के पिता के निधन पर शोक जताने मंगलवार को उनके पैतृक आवास करमाही पहुंचे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में सूबे की सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार की योजनाओं को सूबे की सरकार अपना बताकर उसका श्रेय ले रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार विकास के लिये जो धन भेज रही है प्रदेश सरकार उसको जनता के हित में नहीं खर्च कर रही है। आरोप लगाया कि मथुरा और कैराना में जो हुआ उसके लिये सपा सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। इस सरकार में अराजकता, गुंडागर्दी का बोलबाला है। लोग सुरक्षित नहीं हैं। बोले कि 2017 के विधानसभा के चुनाव में जनता इसका जवाब वोटों से देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, कानून व्यवस्था को चुनाव में अहम मुद्दा बनायेगी। मंत्री सड़क मार्ग से शाम साढ़े छह बजे करमाही पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद वे वाराणसी लौट गये। इस दौरान एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, विक्रम सिंह एडवोकेट और महामंत्री बृजेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed