फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kallu Don was swallowed by the earth or the sky, preparation for reward

Pratapgarh News: कल्लू डॉन को जमीन निगल गई या आसमान, इनाम की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kallu Don was swallowed by the earth or the sky, preparation for reward
पट्टी के फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद नईम के हत्यारोपी कल्लू डॉन स्वप्निल यादव और आकाश गुप्ता को जमीन निगल गई या आसमान। सात दिन से फरार चल रहे दोनों बदमाशों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम रही। अब पुलिस अफसर दोनों पर इनाम घोषित करने की तैयारी में हैं। हालांकि दोनों की मौजूदगी फतनपुर व प्रयागराज सीमा क्षेत्र में होने की भनक लगने पर पुलिस टीम घेराबंदी कर रही है।
विज्ञापन

चिकपट्टी निवासी मोहम्मद नईम की 21 मार्च की सुबह बाईपास रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए नईम के बेटे को ही दोषी पाया था। उसने पिता की हत्या कराने के लिए अंदेवरी के रहने वाले कल्लू डॉन स्वप्निल यादव को छह लाख रुपये में पिता की हत्या करने की सुपारी दी थी। एक लाख रुपये एडवांस भी दिया था। पुलिस ने मृतक के बाल अपचारी बेटे समेत घटना में शामिल तीन आरोपियों को जेल भेजा। घटना के सात दिन बाद भी मुख्य आरोपी कल्लू डॉन उर्फ स्वप्नदीप यादव व कंधई के तरदहा निवासी आकाश गुप्ता उर्फ बाबा फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश देने का दावा जरूर कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों पर अब इनाम घोषित करने की तैयारी तेज हो गई है। दोनों के प्रयागराज जनपद की सीमा व फतनपुर थाना क्षेत्र में छिपे रहने की सूचना पर पुलिस टीम घेराबंदी कर रही है। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि फरार हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी हवालात में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed