फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kallu Don, the main accused in the murder of a furniture businessman, arrested

Pratapgarh : फर्नीचर कारोबारी की हत्या का मुख्य आरोपी कल्लू डॉन गिरफ्तार, घोषित किया गया था 25 हजार का इनाम

Thu, 28 Mar 2024 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 01:27 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके में 21 मार्च को सुबह फर्नीचर कारोबारी की हत्या के मुख्य आरोपी कल्लू डॉन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 

विज्ञापन
Kallu Don, the main accused in the murder of a furniture businessman, arrested
फर्नीचर कारोबारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कल्लू डॉन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्नीचर कारोबारी की हत्या के 25000 इनामिया मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है। पट्टी कस्बे के बाईपास नगर पंचायत वाली रोड पर फर्नीचर कारोबारी नईम की 21 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे।

विज्ञापन





विज्ञापन






पट्टी कोतवाल आलोक सिंह ने स्वाट टीम के सहयोग से मुखबिर खास की सूचना पर मुख्य आरोपी स्वप्नदीप यादव उर्फ कल्लू डॉन को बीबीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कोतवाल आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्वप्नदीप उर्फ कल्लू डान पर एसपी प्रतापगढ़ ने 25000 का इनाम भी घोषित किया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kallu Don, the main accused in the murder of a furniture businessman, arrested
कल्लू डॉन। - फोटो : अमर उजाला

बेटे ने ही दी थी सुपारी

हत्याकांड को अंजाम किया और ने नहीं फर्नीचर कारोबारी के नाबालिग बेटे ने ही अंजाम दिलवाया था। इसके लिए उसने शूटरों को छह लाख रुपये की सुपारी दी थी। मृतक कारोबारी नईम के बाल अपचारी बेटे ने साथ पढ़ने वाले कुम्हिया पट्टी के अपने दोस्त शुभम सोनी व मेला ग्राउंड निवासी प्रियांशु उर्फ गोलू मिश्रा की मदद से कल्लू माफिया डॉन उर्फ स्वप्नदीप को सुपारी दी थी। एडवांस दो किस्तों में एक लाख रुपये भी दिए। 50 हजार रुपये पहले ही असलहे के लिए दिए थे। पहले बेटा अपने साथियों के साथ खुद पिता की हत्या करना चाहता था, लेकिन बाद में इरादा बदल दिया।

 

Kallu Don, the main accused in the murder of a furniture businessman, arrested
मोहम्मद नईम अंसारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जेबखर्च न मिलने पर दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार पूछताछ में हत्यारोपी बेटे ने बताया कि वह गलत संगत में पड़कर कभी घर से कभी दुकान से जेवरात चोरी कर लिया करता था। जिससे उसका खर्च चलता था। खर्च बंद करने के बाद पिता उस पर दिनोंदिन पाबंदी लगाते जा रहे थे। जिससे उसे परेशानी हो रही थी। हत्या की साजिश में बेटे के साथ उसके पकड़े गए साथी प्रियांशु उर्फ गोलू मिश्रा, शुभम सोनी भी शामिल थे।

Kallu Don, the main accused in the murder of a furniture businessman, arrested
पट्टी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यापारी नईम की हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

दस लाख रुपये लेकर घर से था भागा, पिस्टल की शौक में कॉलेज से काटा गया था नाम

पुलिस के अनुसार फर्नीचर कारोबारी नईम का बेटा करीब दस माह पहले घर से दस लाख रुपये बैग में लेकर भागा था। घर पर एक पत्र छोड़ा था। जिसमे लिखा था कि अब वह बड़ा आदमी बनने के बाद ही घर लौटेगा। हालांकि दूसरे दिन वह घर वापस आ गया। सेंट जेवियर्स कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ने के दौरान नईम के बेटे के बैग में शिक्षकों ने पिस्टल देखी थी। जिसके बाद अगली कक्षा में उसका प्रवेश नहीं लिया। उसके दो साथियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया। जिसके बाद से ही नईम अपने बेटे पर अधिक निगाह रखने लगा था। उसे क्या मालूम था कि जिसके लिए वह सबकुछ बना रहा है। वही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed