फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kaanvar yatra in saavan2

नागपंचमी पर जलाभिषेक के लिए निकला रेला

Tue, 14 Aug 2018 11:46 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 14 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
नागपंचमी के पर्व पर पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन को लेकर कांवड़ियों का रेला मंगलवार को दिनभर निकलता रहा। जगह- जगह डीजे की धुन पर कांवड़िए नाचते, थिरकते शिवभक्ति में लीन दिखे। हर- हर, बम- बम, बोलबम के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। भीड़ को ध्यान में रखकर पौराणिक शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन व पुलिस प्रशासन के लोग जुटे रहे। इसके अलावा कांवड़ सेवा को लेकर जगह-जगह भंडारे भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सावन माह में नागपंचमी का पर्व बहुत ही अहम होता है। सोमवार की तरह ही लोग इस महापर्व भी जलाभिषेक करने को आतुर दिखते है। मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से भगवान शिव उनके परिवार की रक्षा करते हैं। नागदेवता की भी कृपा मिलती है। नागपंचमी के एक दिन पूर्व मंगलवार को कावड़ियों का रेला जलाभिषेक के लिए भोर से ही निकलने लगा। सभी पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक को कांवड़िए आतुर दिखे। बाबा बेलखरनाथ धाम को जाने वाले कांवड़िए भुपियामऊ के रास्ते शहर होते हुए दिलीपपुर बाजार होते हुए बेलखरनाथ को रूख कर रहे थे। जुलूस में भगवान शंकर व मां पार्वती की झांकी भी बनाए हुए थे। शहर में कांवड़ शोभायात्रा देखने को हर कोई लालायित दिखा। दिनभर शहर से हर-हर बमबम के जयकारे लगते रहे। इसी तरह रानीगंज अजगरा, लालगंज, मांधाता, कटरागुलाब सिंह, कुंडा, मानिकपुर सहित क्षेत्रों में कांवडिय़ों का जत्था रवाना होता रहा। शहर से लेकर गांव तक हर-हर, बम-बम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा।  
विज्ञापन


आयेाजित हुए भंडारे, कांवड़ सेवा में जुटे रहे लोग  
शहर से लेकर गांव तक कांवड़ियों की सेवा में समाजसेवियों द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने कांवड़ सेवा कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। कुसमी क्रासिंग के पास भंडारे का आयेाजन हुआ। इस दौरान दारा पटेल, अभिषेक विश्वकर्मा, छोटे लाल पटेल आदि ने कांवड़ियों की सेवाकर उन्हें प्रसाद वितरित किया। इसी तरह सरायसागर गांव में प्रधान भीम सिंह द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान सुधीर सिंह, बब्लू मिश्र, लाले सिंह, अभिषेक सिंह आदि ने कांवड़ सेवा कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाग पंचमी के महापर्व को लेकर चहके बाजार
नागपंचमी के महापर्व की तैयारी को लेकर पूरे दिन बाजारों में खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने लावा, चना, मटर के साथ पूजन व प्रसाद समाग्रियों की खरीद की। शहर से लेकर गांव तक बाजारों में रंगत छायी रही।  

नागपंचमी के महापर्व पर नागदेव की पूजा करते है। प्रसाद के रूप में महिला दूध, लावा के साथ ही मटर, चना आदि निवेदित करती है। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार आदि प्रमुख बाजारों में खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। इससे चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed