सिंचाई विभाग कार्यालय में सोमवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर आठवें दिन सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
जिलाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता निर्धारण, पूर्व विभाग की सेवाएं जोड़ने, दिव्यांगता दर्ज कराने, चरित्र पंजीकाएं पूर्ण कराने संबंधी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। मंशा के विपरीत स्थानांतरण की गलत सूची तैयार की जा रही है। स्थानांतरण आदेश को विभागीय बेवसाइट पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। मांग पूरी न होने पर अवर अभियंता मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सिंचाई मंत्री को ज्ञापन सौपेंगे। इस मौके पर अविनाश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, जितेश यादव, अभयराज, प्रवीण, कोमल, अजय आदि मौजूद रहे।