{"_id":"57dd848b4f1c1be97cd47d36","slug":"junior-bar-election-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शुक्ला अध्यक्ष, जेपी मिश्रा चुने गए महामंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित शुक्ला अध्यक्ष, जेपी मिश्रा चुने गए महामंत्री
प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में रोहित शुक्ला अध्यक्ष व जयप्रकाश मिश्रा महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। दोनों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रातभर मतगणना के बाद सुबह साढ़े चार बजे नतीजे घोषित किए गए।
जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव के पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया। मतदान के बाद शाम को मतगणना प्रारंभ हुई। कुल 17 चक्रों में मतगणना होनी थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास चुनाव परिणाम आया तो विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशियां मनाने लगे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छह और व महामंत्री पद के तीन दावेदार थे। रोहित शुक्ला ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरिओम पांडेय को 225 मतों से पराजित कर दिया। रोहित को 751 मत और हरिओम को 526 मत मिले थे।
महामंत्री पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे जयप्रकाश मिश्रा उर्फ जेपी ने पुराने रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए विजयश्री हासिल की। जेपी को 1105 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी रबीश कुमार मिश्र को 408 मत मिले। इस तरह जेपी ने 697 मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर राममूर्ति मिश्र ने 158 मतों से जीत दर्ज की। शनिवार को कचहरी खुलते ही निर्वाचित जूनियर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी घूम-घूमकर सीनियर व जूनियर अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए सभी का आशीर्वाद लेते रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारी नेताओं के साथ ही अधिवक्ताओं व राजनैतिक दलों ने बधाई दी है।