फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jumped in front of the goods train after not being able to get married, the girl died, the young man injured

Pratapgarh News: शादी न हो पाने पर मालगाड़ी के आगे कूदे, युवती की मौत, युवक घायल

Fri, 14 Jul 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 14 Jul 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Jumped in front of the goods train after not being able to get married, the girl died, the young man injured
जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर बछुआर रेलवे फाटक के पास घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ढकवा बाजार-सिंगरामऊ। शादी के लिए परिवार वालों के तैयार न होने पर युवक-युवती शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मालगाड़ी के आगे कूद गए। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर बछुआर रेलवे फाटक से दो सौ मीटर दूर हुई इस घटना में प्रतापगढ़ निवासी युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जौनपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रतापगढ़ जिले के देवसरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (20) की रिश्तेदारी बदलापुर थानाक्षेत्र के बरौली गांव में है। रिश्तेदारी में आते-जाते युवती का बरौली गांव निवासी डेविड गौतम (20) से प्रेम संबंध हो गया। परिजनों के अनुसार, दोनों शादी के लिए राजी थे, लेकिन परिवार के कुछ लोग तैयार नहीं हो रहे थे। आशंका है कि इसी के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती अपने घर से करीब 10 किमी दूर और युवक घर से 12 किमी दूर रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचे और दोनों मालगाड़ी के आगे कूद गए। इसके चलते युवती की मौत हो गई और डेविड घायल हो गया।
विज्ञापन

गेटमैन अभिषेक सिंह की सूचना पर हरपालगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस और आरपीएफ को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। युवक के मौसा काशी प्रसाद ने बताया कि डेविड शादी के लिए तैयार था। उसके परिवार वाले भी तैयार थे, लेकिन युवती के परिवार वाले तैयार नहीं हो रहे थे। हालांकि युवती की मां का कहना है कि दोनों शादी करना चाहते थे, इसकी जानकारी नहीं थी। थाना प्रभारी कमलेश कन्नौजिया ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed