फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jugalbandi of western and northern winds increased the cold, people were shivering throughout the day

Pratapgarh News: पश्चिमी और उत्तरी हवाओं की जुगलबंदी ने बढ़ाई ठंड , दिनभर कांपते रहे लोग

Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Jugalbandi of western and northern winds increased the cold, people were shivering throughout the day
सोमवार को सुबह पड़े घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरे वाहन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
उत्तरी व पश्चिमी हवाओं की जुगलबंदी से ठंड का कहर बढ़ा है। गलन वाली ठंड से लोग कांप रहे है। सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद कोहरा कम हुआ, लेकिन धुंध परेशानी का कारण बनी रही। धुंध में सूरज दुबका रहा। बाहर निकले लोगों के हाथ-पैर सुन्न होते रहे। शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग ठंड से कांपते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी बढ़ी रहने से आर्द्रता उच्चतम स्तर पर सौ फीसदी रही। बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ी और ठंड सताती रही। दिन भर बर्फीली हवाएं कहर बरपाती रहीं। लोगों के शरीर के खुले हिस्सों पर ठंडी हवाएं तीर की तरह चुभ रही थीं।
विज्ञापन

बाहर निकले लोगों के हाथ और पैर के पंजे सुन्न की स्थिति में रहे। किसी के कान लाल हुए तो अधिकतर लोगों की नाक और आंख से पानी निकल रहा था। कोहरे के कारण दृृश्यता काफी कम रही। सुबह लोगों को हेड लाइट जलानी पड़ी, तब वाहन आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर चौराहा, पल्टनबाजार बाजारों में ठंड के कारण सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 11 बजे के बाद बाजारों में दुकानें तो खुलीं मगर ग्राहकों का टोटा रहा। दुकानदार अलाव के सहारे बैठे रहे। दोपहर बाद कोहरा छटा मगर वातावरण में धुंध का असर बरकरार रहा। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धूप न खिलने से गलन सताती रही। इधर शाम होते ही कोहरा पड़ने लगा। गलन बढ़ी तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमोत्तर हवाएं सक्रिय होने की वजह से ठंड पड़ रही है। फिलहाल अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। कोहरा परेशानी का कारण बनेगा। ठंड अभी और सताएगी।

सरकारी कार्यालयों में हीटर व ब्लोवर के सहारे कामकाज
सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी ठंड से ठिठुरते नजर आए। वे हीटर व ब्लोवर के सहारे कामकाज निपटा रहे थे। बीच- बीच में चाय की चुस्कियां भी ले रहे थे। कहीं-कहीं अलाव भी तापते भी लोग दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed