फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   JR's service terminated in case of molestation of student

Pratapgarh News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में जेआर की सेवा समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
JR's service terminated in case of molestation of student
मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले जेआर की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राचार्य ने एसआर से माफी नामा मांग लिया। एसआर ने शपथ पत्र दिया है कि भविष्य में वे इस तरह का कार्य नहीं करेगा। हालांकि जेआर और एसआर इस तरह के मामले से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉ. शाहिल एसआर के पद पर तो डॉ. धनंजय की जेआर के पद पर तैनाती हुई थी। कॉलेज की एक छात्रा ने दोनों चिकित्सकों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की। प्राचार्य ने जांच की जिम्मेदारी यौन उत्पीड़न समिति को दे दी। मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों ने बताया कि प्राचार्य ने जेआर के पद पर तैनात डॉ. धनंजय की सेवा समाप्त करते हुए एसआर के पद पर तैनात डॉ. शाहिल से शपथ पत्र मांग लिया। शपथ पत्र में यह भी लिखा हुआ है कि भविष्य में इस तरह की गलती होती है तो मेरी सेवा समाप्त कर दी जाए। मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ इस तरह की घटना कोई पहली बार नहीं घटित हुई है। लोक लाज के डर व भय के चलते छात्राएं शिकायत नहीं करती है। शिकायत करने पर उन्हें ही प्राचार्य की फटकार सुननी पड़ती है। इससे शिकायत करने से छात्राएं पीछे हट जाती हैं। जिस छात्रा ने शिकायत की है उसने कार्रवाई की मांग भी की है। इस मामले में आरोपित डॉ. धनंजय ने कहा कि आरोप निराधार है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं खुद से त्यागपत्र दे दिया हूं। जबकि एसआर डॉ. शाहिल से बात नहीं हो पाई। प्राचार्य से भी बात करने की कई कोशिशें की गईं लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed