फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   JP Nadda did the virtual inauguration of the newly built BJP office of Belha

बेल्हा के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का जेपी नड्डा ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Tue, 23 Nov 2021 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda did the virtual inauguration of the newly built BJP office of Belha
टेऊंगा में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
टेंऊगा स्थित नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके पूर्व कार्यालय पर रामचरित मानस अखंड पाठ के समापन के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने हवन-पूजन किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करें। जिससे 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बने।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि जल्द ही भाजपा कार्यालय को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। यहां होने वाली सभी गतिविधियों की पर लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से नजर रखी जाएगी। जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बताया कि कार्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं है। यहां आईटी रूम भी रहेगा। 500 लोगों की क्षमता का एक हॉल भी बनाया गया है। इसके अलावा बाहर से आने वाले पार्टी नेताओं के लिए गेस्ट रूम भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता दो करोड़ भाजपा सदस्य बनाने के अभियान में लग जाएं। वर्तमान में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में छूटे हुए मतदाताओं को विशेष अभियान चलाकर जोड़ने का काम करें। इस अवसर पर विधायक धीरज ओझा, अनिल प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह रघुवर, मिलान पाल मुन्ना, महावीर पाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed