फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jewellery worth Rs 25 lakh stolen from couple's suitcase, case filed

Pratapgarh News: दंपती के सूटकेस से 25 लाख के गहने चोरी, मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 25 lakh stolen from couple's suitcase, case filed
शादी समारोह में शामिल होने के बाद बस से भिलाई जाते समय दंपती के सूटकेस से करीब 25 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बस चालक, परिचालक और अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लीलापुर के कटैया निवासी सुखदेव सिंह परिवार समेत छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई नगर स्थित दयानगर रिसाली में रहते हैं। वह एक शादी में शामिल होने पत्नी के साथ गांव आए थे। शादी सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार रोड स्थित मैरिज हाल में थी। सुखदेव के अनुसार भिलाई जाते समय प्रतापगढ़ बस अड्डे पर बस में प्रयागराज के लिए 8-10 लोग सवार हुए।
विज्ञापन

बोनट के पास उनका सूटकेस घेरकर सभी खड़े हो गए। उन लोगों में एक चेहरा उन्हें मैरिज हाल में भी दिखा था। वह पत्नी के साथ भिलाई पहुंचे तो उनका सूटकेस पहले की तरह लॉक था, किंतु उसमें रखे लगभग 25 लाख रुपये कीमत के जेवर आदि कीमती सामान गायब थे। घटना 7 मार्च 2025 की थी। वह आठ मार्च को घर लौट रहे थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed