{"_id":"5dc9b2af8ebc3e5b516de903","slug":"jcb-thunders-for-three-hours-to-remove-encroachment-creates-chaos-pratapgarh-news-ald259908812","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए तीन घंटे तक हाइवे पर गरजी जेसीबी, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए तीन घंटे तक हाइवे पर गरजी जेसीबी, मची अफरातफरी
विज्ञापन
रानीगंज में सीएचसी के सामने रोड पर लगी दुकानों को हटाते व्यापारी।
- फोटो : PRATAPGARH
सोमवार को लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए तीन घंटे तक अभियान चला। रानीगंज सीएचसी से चौराहे तक हाइवे पर सालों से कब्जा जमाए दुकानदारों की गुमटियां हटा दी गईं। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोर सहित करीब 150 लोगों पर कार्रवाई की गई। इससे अफरातफरी मची रही।
सोमवार दोपहर 12 बजे एसडीएम राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत रानीगंज सीएचसी से की। यहां संचालित हो रहे तीन मेडिकल स्टोर हाइवे पर थे। जिसे जेसीबी द्वारा हटाया गया।
इस दौरान टीम ने संचालकों को हिदायत दी। इसके बाद वहां से टीम चौराहे पर पहुंची। आसपास हाइवे पर पडने वाली दुकानों को हटाते हुए जेसीबी चौराहे पर पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हाइवे पर कब्जा जमाए दुकानदार अपने-अपने सामान को हटाने में जुट गए। करीब दो घंटे तक जेसीबी बाजार में घूमती रही।
विज्ञापन
इस दौरान चाय-पान, कपड़े की दुकान, पटरियों पर आटो गैरेज सहित करीब डेढ़ सौ दुकानें हटाई गईं। टीम ने दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी। करीब दो किमी तक चले अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान अधिशाषी अभियंता राजभान सिंह, एसएचओ संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

रानीगंज कस्बे में सड़क किनारे दुकानों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाता जेसीबी।- फोटो : PRATAPGARH