{"_id":"691f556720c7627e270ca8b3","slug":"jaunpur-youth-killed-in-bike-collision-another-seriously-injured-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-152330-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइकों की टक्कर में जौनपुर के युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइकों की टक्कर में जौनपुर के युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Thu, 20 Nov 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के विनैका दूध डेयरी के पास बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जौनपुर के बाइक सवार भोनू की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के महदा निवासी 25 वर्षीय भोनू बाइक से भीखमपुर रिश्तेदारी जा रहा था। विनैका के करीब जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी 22 वर्षीय नौशाद भी बाइक से आ पहुंचे। बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में भोनू व नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को अमरगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जांच के दौरान चिकित्सक ने भोनू को मृत घोषित कर दिया। नौशाद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।