{"_id":"5c17eb5bbdec22569f266d39","slug":"jansatta-dal-loktantrik-party-make-only-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा करने के लिए ही बनाई जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा करने के लिए ही बनाई जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी
Tue, 18 Dec 2018 12:13 AM IST
विनोद सिंह
pratapgarh
pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
जनसत्ता दल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र और प्रदेश के गरीब असहायों का कल्याण करना है। यह बातें जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बाबागंज ब्लाक में देवराहा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट के तीसरे चरण में आयोजित नेत्र शिविर के आयोजन में कहीं। इसके पूर्व उन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुई रैली ऐतिहासिक थी।
इसकी चर्चा आज तक हो रही है। उन्होंने यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित शिविर की सराहना करते हुए कहा कि गरीब असहाय लोगों को फिर से देखने की शक्ति देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। अब तक लाखों लोगों की आंखों का आपरेशन यूथ ब्रिगेड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले नेत्र शिविरों में हो चुका है। नेत्र शिविर में कुल 311 महिला मरीजों और 265 पुरुषो का नेत्र चिकित्सक डा.हसीना, डा.राजेश, डा.दिनेश सिंह, डा. मनोज सिंह, डा.सौरभ सिंह की टीम ने परीक्षण किया। इस दौरान कुल 152 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
सभी मरीजों को निजी साधन से बजरंग डिग्री कालेज कुंडा ले जाया गया। इस दौरान विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद शैलेंद्र सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, जिलासहकारी बैंक अध्यक्ष डा.कैलाश नाथ ओझा, प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव, प्रमुख पंकज सिंह, जिला पंचायत सदस्य बब्लू शुक्ला, सीताराम सरोज, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, कुंवर मुन्नू सिंह, विकास सिंह, पवन सिंह, शकील अहमद, पप्पू दुबे, राकेश धर द्विवेदी, कुलदीप पटेल, अन्नू सिंह, बब्लू यादव, सोनी तिवारी, राज वर्धन सिंह बच्चा, रोहित सिंह, आलोक सिंह, पंकज यादव, कमेंटेटर प्रेम यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्त्रस्म का संचालन राजा भैया यूथ ब्रिगेड मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने किया।