फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jangaraj in BJP ruled: Sunil

भाजपा शासन में जंगलराज : सुनील

Tue, 05 Feb 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jangaraj in BJP ruled: Sunil
बसपा - फोटो : अमर उजाला, प्रतापगढ़
 बसपा के पूर्व एमएलसी व जोन कोआर्डिनेटर डॉ. सुनील कुमार चित्तौड़ ने भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर विरोधी दल के नेताओं का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने बसपा नेता अशोक त्रिपाठी को लोकसभा का प्रभारी घोषित किया। समारोह में जुटे कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पीएम बनाने का संकल्प लिया।  
विज्ञापन


शहर के एक मैरिज हाल में सोमवार को आयोजित बसपा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में फिर भाजपा जुमलेबाजी करके सरकार बनाने का सपना देख रही है। जबकि वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने लोगों को गुमराह किया था। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन हर ओर जंगलराज कायम है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
विज्ञापन


नौकरियां खत्म कर दी गई हैं। प्रदेश में हत्या, डकैती, दुष्कर्म, चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल चुकी है। सपा व बसपा के गठबंधन से भाजपा बौखला कर सीबीआई का सहारा ले रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पीएम बनाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने बसपा नेता अशोक त्रिपाठी को लोकसभा सीट का प्रभारी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अपना दल नेता श्रीराम पटेल व भाजपा नेता ललित मौर्य ने बसपा की सदस्या ग्रहण की। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, डॉ. अशोक गौतम, अमरेंद्र बहादुर भारती, राजू गौतम, अजय पासी, दीपचंद्र गौतम, जगन्नाथ पाल, सत्येंद्र मिश्रा, रामसमाज गौतम, अश्वनी राणा, हरिश्चंद्र यादव, आरिफ खान, बाबी मिश्र, अब्दुल जब्बार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed