फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Janata Express cancelled, passengers will face

Pratapgarh News: जनता एक्सप्रेस निरस्त, चार अगस्त तक यात्रियों को होगी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Janata Express cancelled, passengers will face
रोजा जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते चार अगस्त तक जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इससे हरिद्वार और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर देहरादून-वाराणसी के बीच प्रतिदिन संचालित जनता एक्सप्रेस चार अगस्त तक निरस्त रहेगी। रेलवे की ओर से रोजा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग समेत अन्य कार्यों की वजह से ट्रेन निरस्त की गई है। बृहस्पतिवार को जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। यह ट्रेन चार अगस्त तक लगातार निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

डाउन छह अगस्त तक निरस्त रहेगी। इससे वाराणसी के साथ ही लखनऊ, हरिद्वार और बरेली और देहरादून जाने वाले वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। निरस्तीकरण अवधि का टिकट निरस्त करवाने पर कोई कटौती नहीं होगी। यात्री सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे के बीच काउंटर पर टिकट निरस्त करवाने के साथ ही नई तिथियों का टिकट बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed