{"_id":"5fd384798ebc3e40fd3143c7","slug":"iti-teacher-killed-himself-by-hanging-pratapgarh-news-ald2937173113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के आईटीआई शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के आईटीआई शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पूरे पितई में मृत आईटीआई शिक्षक के बिलखते परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
अमेठी आईटीआई के शिक्षक ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेनदेन को लेकर शिक्षक के खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली के देवकली पूरे पितई निवासी लालमणि चौधरी (55) अमेठी जनपद स्थित आईटीआई में शिक्षक थे। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए।
शुक्रवार की सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर परिवार के लोग उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला।
परिजनों ने खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। पंखे के हुक के सहारे लालमणि का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख परिजन चीखने लगे। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर लोग भीतर घुसे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौकेे पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों के सहयोग से लालमणि के शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने बताया कि शिक्षक की खुदकुशी में रुपये के लेनदेन की बात सामने आ रही है। परिवार के लोग कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
उनके कमरे से एक डायरी और कागजात मिले हैं। जिससे पता चला है कि कुछ लोगों से उनका रुपये का लेनदेन था। रुपये न लौटाने पर वे लोग दबाव बना रहे थे। हालांकि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

मृत आईटीआई शिक्षक लालमणि चौधरी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH