Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Issue of reservation scam in the 68,500-teacher recruitment reaches the wedding pavilion

प्रतापगढ़ : शादी के मंडप तक पहुंचा 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले का मुद्दा, अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Nov 2026 12:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Nov 2026 12:46 PM IST
सार

शादी की खुशियों और सात फेरों के बीच भी 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का मुद्दा छाया रहा। भर्ती में कथित गड़बड़ी के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने दूल्हे अखिल कुमार की शादी को भी न्याय की मांग का मंच बना दिया। हीरागंज के अतिथि गृह में आयोजित समारोह में कई अभ्यर्थी सिर पर आरक्षण घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग लिखी पट्टी बांधकर पहुंचे।

विज्ञापन
Issue of reservation scam in the 68,500-teacher recruitment reaches the wedding pavilion
दूल्हा-दुल्हन ने भी उठाई आवाज, शादी समारोह में हुआ आरक्षण घोटाले का विरोध। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

68500 शिक्षक भर्ती में कथित आरक्षण घोटाले का मुद्दा अब शादी समारोह में भी गूंजने लगा है। कुंडा क्षेत्र के गयासपुर निवासी भर्ती अभ्यर्थी और आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल अखिल कुमार की शादी में भी अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन की आवाज बुलंद की। 20 नवंबर की रात हीरागंज स्थित एक अतिथि गृह में बरात पहुंचने के दौरान शिक्षक भर्ती के कई अभ्यर्थी प्रदर्शन करते नजर आए।

विज्ञापन



 

अखिल कुमार की शादी क्षेत्र के नरई निवासी अर्चना के साथ हुई। समारोह में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सिर पर आरक्षण घोटाले की जांच की मांग लिखी पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने दूल्हा अखिल कुमार और दुल्हन अर्चना के साथ मिलकर भर्ती में कथित आरक्षण घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

शादी समारोह में एक ओर विवाह की खुशियां मनाई जा रही थीं तो दूसरी ओर शिक्षक भर्ती में न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना रहा। इस तरह निजी खुशी के मौके पर भी भर्ती का मुद्दा और आंदोलन की मांग प्रमुखता से सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed