फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   investigation of appointment

फर्जी नियुक्ति की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम

Thu, 07 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
investigation of appointment
crime
सिंचाई विभाग में फर्जी ढंग से नौ सींच पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का मामला गंभीर रूप लेतादजा रहा है। मामले की जांच कर रही विजिलेंस के अफसरों ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच-पड़ताल करने के साथ ही संबंधित कर्मचारियों से लगभग पांच घंटे पूछताछ की। विजिलेंस के अफसरों की मानें तो फर्जी नियुक्ति को अंजाम देने में सहयोग करने वाले कर्मियों पर गाज गिरनी लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में वर्ष 2011 में नौ सींच पर्यवेक्षकों का मामले का उस समय खुलासा हुआ था, जब फर्जी ढंग से नियुक्ति कर्मचारियों ने एक माह का वेतन प्राप्त कर लिया था। विभाग में ही तैनात कर्मचारियों ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता कोमल त्रिपाठी के काले कारनामे का खुलासा करते हुए सप्ताह भर धरना-प्रदर्शन किया था। डीएम के पहल पर शासन तक मामला पहुंचते ही अधिशासी अभियंता को निलंबित कर मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को सिचंाई विभाग पहुंचे दो सदस्यीय टीम ने नियुक्ति  के समय कार्यरत कर्मचारियों का बयान दर्ज करने के साथ ही कागजी अभिलेख भी एकत्र किया। अधिशासी अभियंता संजय त्रिपाठी ने बताया कि विजलेंस टीम के सदस्य लगभग पांच घंटे तक कार्यालय में रहकर गहन पूछतांछ की। जांच दल के सदस्यों की बातों पर यकीन किया जाय, तो फर्जी नियुक्ति में सहयोग करने वाले कर्मचारियों पर भी गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed