{"_id":"57449af34f1c1bae706915a9","slug":"inspection-of-chc-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल के निर्माण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल के निर्माण पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर ने सीएचसी कुंडा में बन रहे महिला अस्पताल के निर्माण में हो रही अनियमितता को देखकर काम रोकवा दिया। इसके साथ ही सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों से निर्माण के संबंध में जानकारी भी ली। साथ ही कालाकांकर के मोहम्मदापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद गांव में सोलर लाइट लगवाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बुधवार सुबह ही कमिश्नर राजन शुक्ला कुंडा में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कुंडा सीएचसी को देखा। वहां सबकुछ ठीक-ठाक मिला लेकिन महिला अस्पताल के निर्माण को देख वह रुक गए। वहां पहुंचकर ईंट चेक की तो वह दो नंबर की निकलीं। इस पर उन्होंने सीएमओ, सीएचसी अधीक्षक व जेई से जवाब तलब किया। कहा कि वह इस तरह का निर्माण कैसे होने दे रहे हैं। उन्होंने तुरंत काम रोकवा देने का निर्देश दिया और साथ ही इसकी जांच कराए जाने के लिए भी कहा। इसके बाद वह कालाकांकर के मुहम्मदाबाद गांव पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव में पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि कमिश्नर के प्रयास से कालाकांकर के पास पीपे का पुल शुरू हो गया है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय सहित गांव में सोलर लाइट लगवाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों के अनुसार कालाकांकर गंगापुल का एक पावा बैठने की सूचना पर वह पुल पर भी निरीक्षण करने गए। इस दौरान उनके साथ जेडी सुरेश चंद्रा, जिलाधिकारी डा.आदर्श सिंह, सीएमओ विनोद पांडेय, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।