फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   inspecter slapped the elderly who reached the police station with a complaint

Pratapgarh News: फरियाद लेकर थाने पहुंचे बुजुर्ग को थानाध्यक्ष ने जड़ा थप्पड़

Sat, 17 Jun 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
inspecter slapped the elderly who reached the police station with a complaint
दुस्साहस: फरियाद लेकर थाने पहुंचे बुजुर्ग को थानाध्यक्ष ने जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

- एसपी ने शिकायत पर सीओ सदर को सौंपी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
जेठवारा। क्षेत्र के ऐंठी गांव के रहने वाले बुजुर्ग राम दुलारे चौधरी का पड़ोसी से जमीन के विवाद में पुलिस थाने ले गई। आरोप है कि थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बुजुर्ग की बात सुनने से पहले ही कई थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
रामदुलारे का आरोप है कि 14 जून को गांव के गया बक्श सिंह उसके हिस्से की जमीन पर ट्रैक्टर लेकर धान रोपने की तैयारी कर रहे थे। चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन था, इसलिए रामदुलारे ने जोताई, रोपाई से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर गया बक्श के होमगार्ड बेटे सुरेंद्र सिंह ने जेठवार थाने से पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस राम दुलारे चौधरी को थाने ले गई।
विज्ञापन

आरोप है कि थाने के अंदर पहुंचते ही थानेदार अभिषेक सिरोही उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कई थप्पड़ जड़े। वह आंख का ऑपरेशन कराने की गुहार लगाता रहा ,लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। बाद में बुजुर्ग का शांति भंग की आशंका में चालान भी कर दिया। जमानत कराने के बाद पीड़ित राम दुलारे पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाते हुए फफक पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसके पहले भी थानाध्यक्ष फरियादियों के साथ बदसलूकी कर चुके हैं। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द वह अपनी रिपोर्ट देंगे।

...........



गैंगस्टर के दो आरोपी भगोड़ा घोषित
जेठवारा। प्रयागराज जनपद के सोरांव थाने से गैंगस्टर में वांछित चल रहे लीलापुर थाना क्षेत्र के शकूहाबाद निवासी मोहम्मद मुजीब और हसरत खान निवासी सरायमकई की पुलिस को तलाश है। दोनों को भगोड़ा घोषित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed