फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent girl fell into canal, died

Pratapgarh News: नहर में गिरी मासूम बालिका, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl fell into canal, died
उफनाई विकरा नहर देखने के दौरान पैर फिसलने से मासूम बालिका गिर पड़ी। चार घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड कर्मी व गोताखोर उसका शव खोजने में कामयाब रहे। इस दौरान परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर से विकरा नहर गुजरी है। नहर के बगल मोहम्मद फारूक का परिवार रहता है। सोमवार को उफनाई नहर का नजारा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। खेलते हुए फारूक की सात वर्षीय बेटी अरबिया नहर के पास पहुंची। इस बीच उसका पैर फिसल गया और नहर के गहरे पानी में समा गई। लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। लोग खोजबीन का प्रयास करने लगे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व जेठवारा पुलिस ने विकरा माइनर को बंद कराने के बाद अरबिया की तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव खोजने में फायरब्रिगेड कर्मी कामयाब रहे। उसे सीएचसी बाघराय ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका प्राथमिक विद्यालय कानूपुर में कक्षा एक की छात्रा थी। तीन बहनों में वह सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed