{"_id":"643849c43f6ad823b00b2a66","slug":"innocent-died-after-falling-in-a-bucket-full-of-water-pratapgarh-news-c-3-1-103424-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत
Thu, 13 Apr 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत
परिजनों की नजर पड़ने तक थम चुकी थी सांस, मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। घर के भीतर पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों का जमघट लगा रहा।
रानीगंज नगर पंचायत के दरियापुर पावर हाउस निवासी वाहिद उर्फ नान्हू ने घर के बाहर किराने की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी दो साल की बेटी अनाया खेल रही थी। परिवार के लोग घरेलू काम में व्यस्त थे। घर में बड़ी बाल्टी में पानी भरकर रखा हुआ था। खेलते-खेलते अनाया अचानक पानी भरी बाल्टी के पास पहुंच गई। जिससे मासूम की मौत हो गई। काम से फुर्सत मिलने पर परिजन अनाया की तलाश करने लगे। देखा तो वह औंधे मुंह बाल्टी में गिरी पड़ी थी।
आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। दोपहर में शव को पड़ोस के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।