फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent child dies due to drowning in water tank

Pratapgarh News: पानी की टंकी में डूबने से मासूम बालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to drowning in water tank
घर के सामने खेल रहे दो वर्षीय मासूम बालक की शनिवार को पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अंतू के सरायदली निवासी सर्वेश पाल का दो वर्षीय मासूम बेटा सागर शनिवार की सुबह सात बजे घर के सामने खेल रहा था। परिवार के लोग घर के सामने खेत में काम कर रहे थे। जबकि मां अनीता घर के काम-काज में व्यस्त रही। खेलते हुए मासूम सागर पंपिगसेट के पानी की टंकी पर चढ़ गया। अचानक वह पानी भरी टंकी में गिरकर डूब गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन सागर की तलाश करने लगे। मौके पर सागर का शव पानी की टंकी के अंदर मिला। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सागर दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ी बहन परी कक्षा चार व भाई शनि कक्षा दो में पढ़ता है। पिता सर्वेश कुमार वाहन चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं मां अनीता सागर का नाम लेकर अचेत हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed